Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मिले, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, क्षेत्र में सड़कों, पुलों के निर्माण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मिले, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, क्षेत्र में सड़कों, पुलों के निर्माण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा।

पीएमजीएसवाई पुलों के लिए पहुंच मार्गो का निर्माण जल्द: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश।

देहरादून :- ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भेंट की। उन्होंने कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों और पुलों के निर्माण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विधायक अनिल नौटियाल ने ग्राम्य विकास मंत्री से बकरियाबैंड से छिमटा, जंगलचट्टी (खेती) से सिराना, गॉल से मठकोट, बुंगीधार मेहलचोरी बछुआबाण से कोलानी और देवपुरी तक के पांच मोटर मार्गों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि इन स्थानों पर बने पुलों के साथ अप्रोच रोड का कार्य अधूरा है। इसके अतिरिक्त, विधायक ने लाटूगैर से नैणी (3.5 किमी) और स्यूंणी मल्ली (4.5 किमी) सड़क की खस्ताहाल स्थिति की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में उपस्थित पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि वे तुरंत क्षेत्र का दौरा करें और अप्रोच रोड का कार्य शीघ्र पूरा करें, ताकि आमजन को इन पुलों का पूर्ण लाभ मिल सके। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्वयं फील्ड विजिट करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों का विकास सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य अभियंता संजय पाठक, मुख्य अभियंता गढ़वाल मनीष मित्तल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top