Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून में, एलुमनी मीट 2025 का भव्य आयोजन, पूर्व छात्रों का हुआ स्वागत।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून में, एलुमनी मीट 2025 का भव्य आयोजन, पूर्व छात्रों का हुआ स्वागत।

पूर्व छात्रों ने सिखाए छात्रों को सफलता के गुर।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा एलुमनी मीट 2025 का आयोजन किया गया जिसमें 2018 और 2019 बैच के सफल पूर्व छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और यह समारोह विश्वविद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रोफेसर डॉ. कुमुद सकलानी, रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गम्भीर तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ मालविका कांडपाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में सभी पूर्व छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं तथा समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर पूर्व छात्रों में प्रमुख रूप से उत्तराखंड सरकार में जिला उद्यान अधिकारी के रूप में कार्यरत एमएससी एग्रोनॉमी सत्र 2019-21 के छात्र राहुल राणा, एमएससी एंटोमोलॉजी सत्र 2021 से 2023 बैच के छात्र और युवा उद्यमी सुरज मल्होत्रा, गुरुकुल में कार्यरत जितेन्द्र और अर्चना, हेरिटेज स्कूल में कार्यरत मालविका तिवारी, उत्तरांचल कॉलेज में अंग्रेज़ी संप्रेषक के रूप में कार्यरत मल्लिका पायल और राधिका सिंह की उपस्थित रहे।

कुलपति प्रोफेसर डॉ कुमुद सकलानी ने अपने प्रेरणादायक संदेश में सभी पूर्व छात्रों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और कहा कि हमारे पूर्व छात्र हमारे विश्वविद्यालय का गौरव हैं तथा उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देता है।

एलुमनी मीट 2025 न केवल आत्मीय मिलन का अवसर बना बल्कि यह पूर्व छात्रों और विश्वविद्यालय के बीच रिश्तों को और प्रगाढ़ करने का एक सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top