Breaking News
14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान।
14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक, मुख्यमंत्री धामी।
पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा, ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जोश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा, ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जोश।
सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है, मुख्यमंत्री धामी।
सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है, मुख्यमंत्री धामी।
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर, जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से करें निर्वहन, डीएम।
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर, जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से करें निर्वहन, डीएम।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के 4812 लाभार्थियों को, 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि की वितरित।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के 4812 लाभार्थियों को, 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि की वितरित।
मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक में, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक में, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री धामी ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

पुष्कर धामी कैबिनेट में, 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर।

पुष्कर धामी कैबिनेट में, 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर।

देहरादून :- बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। मंत्रिमंडल की बैठक में 11 प्रस्ताव पर मुहर लगी, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तराखंड की पहली योग नीति को मंजूरी मिलना है। योग नीति के जरिए प्रदेश के पांच क्षेत्र को योग हक के रूप में विकसित किया जाएगा, इसी के साथ राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को 75 करोड़ रुपए का लोन देना का निर्णय भी लिया।  प्रिक्योरमेंट नियमावली में किया गया संशोधन राज्य में 10 करोड़ रुपए तक के विभागीय कार्यों को स्थानीय ठेकेदारों के माध्यम से कराया जाएगा। साथ ही हर श्रेणी में बढ़ाई गई स्थानीय ठेकेदारों के काम करने की सीमा. स्थानीय लोगों और स्थानीय उत्पादों पर विशेष जोर दिया गया है।

अन्य फैसलों पर भी डाले एक नजर:-

उत्तराखंड मेगा एवं इंडस्ट्रियल नीति 2025 को मिली मंजूरी, अगले पांच सालों के लिए बनाई गई नीति, उद्योगों को चार श्रेणियों में बांटा गया है, उद्योग लगाने के लिहाज से प्रदेश को चार कैटेगरी में बांटा गया है।

उत्तराखंड विष कब्जा और विक्रय नियमावली में किया गया संशोधन, इस नियमावली में मिथाइल अल्कोहल को भी किया गया शामिल।

राजकीय विभाग अधीनस्थ लेखा संवर्ग राजपत्रित नियमावली 2019 में किया गया संशोधन।

राज्य बाढ़ सुरक्षा का वार्षिक प्रतिवेदन को सदन में रखने पर मिली मंजूरी।

उत्तराखंड निबंध लिपिकवर्गीय कर्मचारी सेवा नियमावली 2025 बनाए जाने को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, उत्तराखंड निबंध लिपिकवर्गीय कर्मचारी सेवा नियमावली 1978 की जगह बनेगी नई नियमावली।

उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति 2024 में किया गया संशोधन।

उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के ढांचे को किया गया संशोधन।

योगा नीति 2025 को मिली मंजूरी, पांच नए योग हब स्थापित किए गए जाएंगे।

इसके अलावा धामी कैबिनेट ने अटल आयुष्मान योजना को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। राज्य की धामी सरकार ने स्वास्थ्य योजना के तहत अस्पतालों को होने वाले भुगतान में विभाग को आ रही दिक्कत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को 75 करोड़ रुपए बतौर लोन देने को मंजूरी दी है। इसके जरिये अस्पतालों को भुगतान किया जा सकेगा, इसके साथ ही देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए रहने खाने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी, इसके लिए सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी, साथ ही सीएसआर फंड के जरिए निर्माण करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top