Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

11 साल में बदली देश की राजनीति की संस्कृति- जेपी नड्डा

11 साल में बदली देश की राजनीति की संस्कृति- जेपी नड्डा

एनडीए के 11 साल: विकास, विश्वास और बदलाव की दास्तान

नड्डा ने गिनाईं 11 वर्षों की बड़ी उपलब्धियां

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 11 वर्षों का सफर पूरा हो गया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के सामने सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत की राजनीति में अराजकता, पक्षपात और भ्रष्टाचार हावी था, लेकिन पिछले एक दशक में एनडीए शासन ने एक पारदर्शी और जवाबदेह सरकार की नींव रखी है।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल देश में राजनीतिक संस्कृति बदली, बल्कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ एक समावेशी और मजबूत भारत की कल्पना को साकार किया। तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर जिम्मेदारी और जनहित की राजनीति को प्राथमिकता दी गई।

उन्होंने यह भी बताया कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक का खात्मा, और महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में 33% आरक्षण जैसे फैसले मोदी सरकार की दूरदर्शिता का प्रमाण हैं। इसके अलावा CAA और वक्फ अधिनियम में बदलाव को भी ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए उन्होंने कहा कि इन कदमों ने देश की संरचना में सकारात्मक बदलाव लाए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और समाज के वंचित तबकों के लिए सरकार ने नए अवसर पैदा किए हैं—चाहे वह सैन्य सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी हो या स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।

उन्होंने आगे बताया कि नोटबंदी जैसे फैसले कठिन जरूर थे, लेकिन देश की जनता ने नेतृत्व पर भरोसा दिखाते हुए हर चुनौती को स्वीकार किया। आज भारत दुनिया के सबसे सफल स्वच्छता अभियानों और नई शिक्षा एवं स्वास्थ्य नीति जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों पर है।

जेपी नड्डा ने इस पूरे सफर को एक “विकसित भारत” की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि जनता का भरोसा और सरकार की प्रतिबद्धता ही इस बदलाव की असली ताकत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top