Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

कृषि, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा मंच, 14-15 जून को देहरादून में होगा एग्री मित्रा महोत्सव का भव्य आयोजन, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

कृषि, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा मंच, 14-15 जून को देहरादून में होगा एग्री मित्रा महोत्सव का भव्य आयोजन, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025″ महोत्सव की जोर-शोर से तैयारी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा।

देहरादून :- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कृषि विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले “एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025” महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर शौचालय, पेयजल की उपलब्धता एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया।

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि यह महोत्सव 14 और 15 जून 2025 को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तराखण्ड के कोने-कोने से आने वाले किसान, एफपीओ, कृषि स्टार्टअप्स, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान, कृषि वैज्ञानिक, सहकारी समितियाँ और स्वयं सहायता समूह (SHGS) कृषि विश्वविद्यालयों के छात्र छात्राएं सहित कई प्रदेशों के कृषि मंत्री भाग लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया जाएगा।

कृषि महोत्सव का प्रमुख आकर्षण स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए जैविक व पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी, मोटे अनाज (मिलेट्स) पर केंद्रित विशेष चर्चा: पौष्टिकता, संभावनाएं और बाजार से जुड़ी जानकारियाँ वैज्ञानिक सत्र: कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ संवाद नवाचारों की प्रस्तुति: आधुनिक कृषि तकनीकों और इनोवेटिव मॉडल्स की झलक आदि।

मंत्री जोशी ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की कृषि को आत्मनिर्भरता, नवाचार और समृद्धि की ओर ले जाने का प्रयास है। कृषि मंत्री ने कहा कि यह महोत्सव किसानों को नए विचारों, तकनीकों और नेटवर्किंग का बेहतर मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जलवायु और भूगोल के अनुरूप खेती को कैसे और अधिक लाभकारी बनाया जाए, इस पर भी चर्चा की जाएगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर आधुनिक, तकनीकी और बाज़ार-उन्मुख कृषि प्रणाली से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है जो राज्य की कृषि को आर्थिक रूप से समृद्ध और टिकाऊ बना सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में किसानों को इस महोत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, संयुक्त निदेशक डॉ रतन कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देहरादून देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, एमडी जैविक बोर्ड विनय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top