Breaking News
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।

बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा, आगामी योग दिवस पर, आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी योग सीखेंगे बच्चे, रेखा आर्या।

बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा, आगामी योग दिवस पर, आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी योग सीखेंगे बच्चे, रेखा आर्या।

देहरादून :- विश्व योग दिवस 21 जून को इस साल आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे भी योगासन सीखेंगे। योग दिवस के आयोजन को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विधानसभा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश जारी किए। 

बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बचपन से ही बच्चों की दिनचर्या में योग को शामिल करना जरूरी है, इसके लिए सभी अभिभावकों को और समाज को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि योग दिवस से एक सप्ताह पहले ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को उनके लिए उपयुक्त योगासन सिखाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस साल योग दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग मिलकर एक आयोजन करने जा रहे हैं । इसमें आम लोगों के अलावा, स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र, शिशु सदनों के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और उनके बच्चे शामिल होंगे। अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी योगासन उन्हें प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बैठक में 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय आयोजनों की रूपरेखा की भी समीक्षा की गई। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि गौलापार के मानसखंड खेल परिसर में राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारी की जा रही है।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, सचिव चंद्रेश कुमार, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक शक्ति सिंह, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top