Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी व पार्टी की भूमिका व दृष्टिकोण को स्पष्ट करना चाहिए, यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी व पार्टी की भूमिका व दृष्टिकोण को स्पष्ट करना चाहिए, यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष।

देहरादून:- नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत है। लेकिन उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंचने पर उत्तराखंड की जनता के कुछ प्रश्न है जिनको लेकर भाजपा पूरी तरह से मौन रही है हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड की जनता को आशा है की उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर वह अपनी व अपनी पार्टी की भूमिका व दृष्टिकोण को स्पष्ट करेंगे। यशपाल आर्य ने कहा कि हमारा मोदी जी से करबद्ध निवेदन है कि हमारे शांतिप्रिय प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति ना करते हुए प्रधानमंत्री को निम्नानुसार मूल मुद्दों पर सीधे व सपष्ट जवाब देना चाहिए।

1. उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल भाजपा का वीआईपी नेता कौन?

2. हमारी आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ धाम में 230 किलो गायब सोने का दोषी कौन?

3. उत्तराखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटाला का दोषी कौन?

4. सैनिक बाहुल्य क्षेत्र उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन?

5. एनसीआरबी महिला अपराध में पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन बहुत से  अपराधों में भाजपा के अपने नेता-पदाधिकारी सम्मिलित ऐसे घिनौने कृत्यों का जिम्मेदार कौन?

6. उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भू कानून की अनदेखी और शराब माफिया, भूमाफिया व खनन माफिया को सरक्षण का दोषी कौन?

यशपाल आर्य  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड रुद्रपुर आगमन पर जिला कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षगण अपने जिला मुख्यालयों पर इन छः मुख्य बिंदुओं पर प्रेस वार्ता करेंगे व सभी फ्रंटल विभाग अपने-अपने स्तर पर इन बिंदुओं का प्रचार प्रसार करेंगे तथा अपने-अपने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से इन मूल प्रश्नों को लेकर उनसे जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top