Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत ने विश्व में बनाई मजबूत पहचान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत ने विश्व में बनाई मजबूत पहचान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
डीएम आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं, मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 
डीएम आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं, मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर परिजनों से की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर परिजनों से की भेंट।
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।

रुद्रपुर में पीएम मोदी शंखनाद के बाद, अब जेपी नड्डा दो दिन तक उत्तराखंड में संभालेंगे कमान,भाजपा की ये है प्लानिंग।

रुद्रपुर में पीएम मोदी शंखनाद के बाद, अब जेपी नड्डा दो दिन तक उत्तराखंड में संभालेंगे कमान,भाजपा की ये है प्लानिंग।

देहरादून:- रुद्रपुर में पीएम मोदी के बाद अब भाजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। नड्डा लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अब चार व पांच अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे। उनके कार्यक्रम की तिथि में बदलाव हुआ है। नड्डा चार अप्रैल को पिथौरागढ़ में जनसभा करेंगे और उसके बाद तीन बजे विकासनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन वह देहरादून में प्रवास करेंगे और टिहरी संसदीय क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद पांच अप्रैल को उनका हरिद्वार में रोड शो होगा। साथ ही वह संतों के साथ एक बड़ी बैठक भी करेंगे।

उत्तराखंड में अब लगातार स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगेगा। इसके लिए भाजपा ने पूरी प्लानिंग कर ली है। उत्तराखंड में अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ समेत कई स्टार प्रचारको का कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधानसभा चुनाव में हारी विधानसभाओं में बूथ प्रबंधन को मजबूत करने का जिम्मा अपने हाथो मे ले लिया है। वह ऐसी कुल 23 में से 6 विधानसभाओं का दौरा कर चुके हैं। साथ ही प्रदेश के सभी 11729 बूथों को 50 फीसदी से अधिक मतों हासिल करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए संगठन रात दिन एक किए है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी प्रत्येक दिन दो से तीन विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रवास कर रहे हैं। वही वह स्वयं प्रत्येक बूथ को पार्टी का अभेद दुर्ग बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर बूथ प्रबंधन समिति की बैठकें ले रहे हैं।

जिसकी शुरुआत प्रदेश मैं पार्टी का संरक्षक होने के नाते उन्होंने विगत विधानसभा चुनाव में हारी गई 23 सीटों से शुरू किया है। जिसके तहत आज की दो अल्मोड़ा और द्वाराहाट को मिलाकर कुल 6 विधानसभा बूथ प्रबंधन टोली की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दे चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी को अपनी जीत पर पूरा विश्वास है लेकिन मतदान तक कोई भी गलती होने की गुंजाइश न हो इसको लेकर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहते हैं। पार्टी का उद्देश्य स्पष्ट है कि मतदान के प्रतिशत को बढ़ाते हुए, औसत 75 फीसदी वोट जनता के आशीर्वाद रूप में प्राप्त करना। इन बैठकों में बूथ प्रबंधन की टोलियों से मुलाकात कर उनके द्वारा आगामी एक सप्ताह की रणनीति को अंतिम रूप से साझा करने का प्रयास किया जा रहा है । ताकि इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों सफलतम रूप से आयोजित कर जनता का अधिक से अधिक विश्वास अर्जित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top