Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गरीब बस्तियों को, उजाड़ने, पुनर्वास, व मालिकाना हक न दिए जाने के विरोध में, यमुना कॉलोनी चौक पर भाजपा सरकार पुतला दहन किया, लालचंद शर्मा। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गरीब बस्तियों को, उजाड़ने, पुनर्वास, व मालिकाना हक न दिए जाने के विरोध में, यमुना कॉलोनी चौक पर भाजपा सरकार पुतला दहन किया, लालचंद शर्मा। 

देहरादून :- सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि कॉंग्रेस पार्टी के पुराने वरिष्ठ नेताओं  एवं युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब बस्तियों को उजाड़ने, पुनर्वास न देने और गरीब बस्ती वासियों को मालिकाना हक न दिए जाने के विरोध में यमुना कॉलोनी चौक चकराता रोड में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया कि यह लड़ाई लंबी है और इसको निरंतर जारी रखा जाएगा, जब तक बस्ती वालों के हक में परिणाम नहीं आ जाता।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मलिन बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा ने 2022 के अपने घोषणा पत्र में और मुख्यमंत्री व मेयर ने नगर निकाय के चुनाव में बार-बार यह घोषणा की थी कि किसी भी बस्ती का एक भी घर नहीं तोड़ा जाएगा परंतु प्रतीत होता है कि इन्हें मोदी जी की तरह सफेद झूठ बोलने की आदत है और ये भी जुम्लेबाज है, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रहे विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि कांग्रेस ने बस्तियों को बसाने का काम किया है और जब तक उनके पुनर्वास की व्यवस्था ना हो जाये तब तक यह लड़ाई लड़ी जायेगी और बस्ती वासियों को उनका पूरा हक दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।

लालचंद शर्मा ने कहा कि गरीब बस्ती वासियों को उजड़ने से रोकने के लिए संघर्ष का हर कदम उठाया जाएगा। युवा नेता रितेश छेत्री ने कहा कि देहरादून बस्तियों और युवा, बस्तियों को बचाने के लिए ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। जब तक प्रदेश सरकार बस्ती वासियो को न उजड़े जाने का आश्वासन, पुनर्वास की व्यवस्था एवं मालिकाना हक देने का निर्णय नहीं लेगी तब तक निरंतर कांग्रेस बस्तियों को न्याय दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष करेगी।

इस अवसर पर सुमित्रा ध्यानी, रिपू दमन सिंह, संजय थापा,चरणजीत कौशल ,धर्म सोनकर , सुनील जायसवाल, चंद्र मोहन काला, टीटू त्यागी, दीप वोहरा, पंकज क्षेत्री, अभिनव थापर, मुकेश चौहान, जगदीश धीमान, मोहन जोशी, महेश बघेल, कुलदीप जखमोला, संजय काला, अल्ताफ, पीयूष जोशी, मोनी मेहता, गौतम सोनकर, मुकेश शर्मा, विनीत सिंह, सुरेंद्र सैनी, कैलाश वाल्मीकि, आशीष देसाई, रघु गुप्ता, सुरेंद्र तोमर, राजीव प्रजापति, नरेश गांधी, संजय बिरला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top