Breaking News
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की हुई बैठक, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की हुई बैठक, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी।
सीएम धामी के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से, प्रदेश के आमजन को मिली राहत।
सीएम धामी के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से, प्रदेश के आमजन को मिली राहत।
 बुक्सा जनजाति के 46 गांवों के परिवारों को मिलेगा आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ, डीएम डा. आशीष चौहान। 
 बुक्सा जनजाति के 46 गांवों के परिवारों को मिलेगा आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ, डीएम डा. आशीष चौहान। 
मुख्यमंत्री धामी ने लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मिठाइयों से मिड-डे मील तक 32 नमूने जांच को भेजे।
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मिठाइयों से मिड-डे मील तक 32 नमूने जांच को भेजे।
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण विधानसभा में की प्रेस वार्ता, कहा विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का करना चाहिए सम्मान।
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण विधानसभा में की प्रेस वार्ता, कहा विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का करना चाहिए सम्मान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए, मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण।
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए, मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण।
देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस।
देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस।

यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन से यातायात ठप

यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन से यातायात ठप

पाली गाड़ के पास फंसे सैकड़ों श्रद्धालु, मलबा हटाने का कार्य जारी

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर देर रात पाली गाड़ के समीप भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और श्रद्धालुओं को घंटों से इंतजार करना पड़ रहा है। यमुनोत्री धाम की तीर्थयात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालु रास्ते में फंसे हुए हैं।

स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने तत्काल मशीनरी मौके पर भेजी है और मलबा हटाने का कार्य जारी है, ताकि जल्द से जल्द मार्ग सुचारु किया जा सके।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ के पास बंद हो गया है, जबकि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सोनप्रयाग के पास बाधित है। बदरीनाथ मार्ग पर पीपलकोटी के पास भनेरपानी में मलबा आने से यातायात ठप हो गया है। तीनों स्थानों पर यात्रियों को मौसम खुलने और मार्ग बहाल होने का इंतजार है।

मौसम विभाग का अलर्ट:
मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक पूरे प्रदेश में बिजली गिरने और वर्षा की चेतावनी दी है, जिससे यात्रा और स्थानीय व्यवस्थाओं में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top