Breaking News
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।

उत्तरकाशी के सलाई बैंड क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण, एक लेबर कैंप के 19 श्रमिक बहे, 10 रेस्क्यू 9 लापता, रेस्क्यू जारी।

उत्तरकाशी के सलाई बैंड क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण, एक लेबर कैंप के 19 श्रमिक बहे, 10 रेस्क्यू 9 लापता, रेस्क्यू जारी।

देहरादून/उत्तरकाशी :- उत्तरकाशी में देर रात से जारी वर्षा के दृष्टिगत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालिगाड़, कुथनोर, झाझरगाड़ के पास तथा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला बिशनपुर,लालढांग, नलूणा में बाधित हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन के मुताबिक सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि (भूस्खलन) के कारण 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। SDRF, NDRF, राजस्व, NH बडकोटा, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस आदि टीमो द्वारा राहत एवं खोज बचाव का कार्य किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (स्मार्ट कंट्रोल ) पहुंचे। तथा IRS से जुड़े अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जनपद उत्तरकाशी के सलाई बैंड क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक लेबर कैंप इसकी चपेट में आ गया। कैंप में कुल 19 श्रमिक रह रहे थे।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन की टीम के साथ ही SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम, राहत एवं बचाव कार्य हेतु तत्काल रवाना हुई। मार्ग बाधित होने के कारण टीम ने दुर्गम पैदल मार्ग से घटनास्थल तक पहुँच बनाई और मौके पर पहुँचते ही सघन सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया।

अब तक 10 श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 9 श्रमिक अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और निरंतरता के साथ की जा रही है।इस ऑपरेशन में SDRF उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस, NDRF, राजस्व विभाग, NH बड़कोट व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें राहत एवं खोज कार्य में समन्वय के साथ जुटी हुई हैं। जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा मार्गों पर नियंत्रण व तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

अपील..आमजन से अनुरोध है कि कृपया किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें, केवल प्रामाणिक सूचना पर ही विश्वास करें और आपात स्थिति में अधिकृत विभागों से ही संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top