Breaking News
सीएम धामी के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से, प्रदेश के आमजन को मिली राहत।
सीएम धामी के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से, प्रदेश के आमजन को मिली राहत।
 बुक्सा जनजाति के 46 गांवों के परिवारों को मिलेगा आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ, डीएम डा. आशीष चौहान। 
 बुक्सा जनजाति के 46 गांवों के परिवारों को मिलेगा आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ, डीएम डा. आशीष चौहान। 
मुख्यमंत्री धामी ने लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मिठाइयों से मिड-डे मील तक 32 नमूने जांच को भेजे।
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मिठाइयों से मिड-डे मील तक 32 नमूने जांच को भेजे।
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण विधानसभा में की प्रेस वार्ता, कहा विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का करना चाहिए सम्मान।
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण विधानसभा में की प्रेस वार्ता, कहा विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का करना चाहिए सम्मान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए, मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण।
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए, मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण।
देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस।
देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस।
सीएम धामी ने श्रीनगर चुंगी पर स्थानीय दुकान में पी चाय, ‘लोकल फॉर वोकल’ का दिया संदेश।
सीएम धामी ने श्रीनगर चुंगी पर स्थानीय दुकान में पी चाय, ‘लोकल फॉर वोकल’ का दिया संदेश।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम ने जाॅचा, श्री श्रद्धानन्द बाल वनीता आश्रम के बच्चों का स्वास्थ्य।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम ने जाॅचा, श्री श्रद्धानन्द बाल वनीता आश्रम के बच्चों का स्वास्थ्य।

मेडिकल टीम को अपने बीच पाकर खिले बच्चों के चेहरे।

देहरादून :- सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा श्री श्रद्वानन्द बाल वनिता आश्रम, तिलक रोड, देहरादून में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आश्रम के बच्चों व स्टाफ ने शिविर का बढ़चढ़ कर लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने बच्चों को चिकित्सकीय परामर्श दिया, उनकी स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं को सुना। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाईयों एवम् निःशुल्क जाॅचें की गईं। श्री श्रद्वानन्द बाल वनिता आश्रम की प्रबन्धक वीना औलख ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवा भाव की सराहना करते हुए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार जताया। 

सोमवार को श्री श्रद्वानन्द बाल वनिता आश्रम में शिविर का शुभारंभ प्रबन्धक वीना औलख ने किया। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आश्रम को हर सम्भव सहयोग रहता है। उनके दिशा निर्देशन में हमारे आश्रम के सभी बच्चे एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत हैं। आश्रम को श्री दरबार साहिब से हमेशा ही हर यथा सम्भव सहयोग प्राप्त होता है। इसके लिए आश्रम श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभारी है। 

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिशु एवं बाल रोग विभाग के डाॅ. मोहम्म्द सादान व नेत्र रोग विभाग की डाॅ. परीक्षा ने बच्चों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। श्री श्रद्वानन्द बाल वनिता आश्रम के 47 बच्चों व स्टाफ ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। इन सभी का निःशुल्क मेडिकल चेकअप किया गया व सभी को निःशुल्क दवाईया वितरित की गई। 

इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान व जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल आर्थिक रूप से कमजोर गरीब, बेसहारा व अनाथ वर्ग की सेवा के मानवीय लक्ष्य के प्रति कृतसंकल्पबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top