Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारी बारिश से, प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, मालसी के नए पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारी बारिश से, प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, मालसी के नए पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र के बनिया बाजार, बीरपुर और विवेक विहार, जाखन का दौरा कर विगत दिवस हुई मूसलाधार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मसूरी मुख्य मार्ग पर मालसी पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

बनिया बाजार, बीरपुर में निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री को बताया कि हर वर्ष बरसात में नाले का पानी घरों में घुस जाता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर मंत्री जोशी ने सेना स्टेशन मुख्यालय और छावनी परिषद को निर्देश दिए कि बरसाती पानी की निकासी हेतु एक समुचित योजना बनाई जाए और उसका शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित परिवारों को तात्कालिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। जिसमें रेखा भण्डारी, वीर बहादुर गुरुंग, कुसुम वर्मा, मोहिनी शाही, गुम बहादुर गुरुंग, रितिका कनोजिया, अतुल कुमार मिश्रा, दल बहादुर क्षेत्री तथा पूजा शर्मा को प्रत्येक को रुपये 5000 की त्वरित सहायता राशि दी गयी। इसकी अतिरिक्त, मंत्री ने अपने निजी सहयोग से प्रभावित परिवारों को तिरपाल प्रदान की ताकि बारिश के दौरान भू-कटाव से मदद हो सके।

इसके बाद मंत्री गणेश जोशी दून विहार वार्ड के विवेक विहार पहुंचे, जहां तेज बारिश के कारण पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने मौके पर तहसील, नगर निगम के अधिकारियों को नाला की त्वरित सफाई एवं पुश्ते के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने दो प्रभावित परिवारों को तात्कालिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। जहां किशन थापा तथा अशरफ अली को रुपये 11500 की त्वरित सहायता प्रदान की गयी।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण के क्रम में मसूरी रोड़ स्थित मालसी पुल का भी जायजा लिया, जो तेज बारिश के कारण एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा सहित लोनिवि के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि यह देहरादून मसूरी मार्ग एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर यात्रियों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है। उन्होंने मालसी में नए पुल के निर्माण के लिए आंगणन और डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जा सके और आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आपदा की स्थिति में पीड़ितों को त्वरित राहत और दीर्घकालिक समाधान मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि समय रहते राहत और बचाव कार्य किए जा सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेश के हर क्षेत्र की जानकारी ले रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ओपी सिंह, ईई जितेंद्र त्रिपाठी, तहसीलदार सुरेन्द्र देव, नगर निगम की ईई रचना पयाल, मनीष दरियाल, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु प्रसाद गुप्ता, वंदना ठाकुर, पूर्व पार्षद संजय नौटियाल निर्मला भट्ट, महामंत्री मनोज क्षेत्री, अनुराग सिंह सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top