Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

भारतीय सेना के एक जवान के साथ, त्यूनी पुलिस द्वारा की गई बर्बरता एवं मारपीट, सैनिक कल्याण मंत्री से लगाई न्याय की गुहार, लालचंद शर्मा। 

भारतीय सेना के एक जवान के साथ, त्यूनी पुलिस द्वारा की गई बर्बरता एवं मारपीट, सैनिक कल्याण मंत्री से लगाई न्याय की गुहार, लालचंद शर्मा। 

देहरादून :- मंगलवार को कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 12 जून 2025 को दीपक थापा पुत्र मनीधन थापा निवासी ग्राम रायगी  विकासखंड त्यूनी  जनपद देहरादून के साथ त्यूनी पुलिस द्वारा बर्बरता एवं मारपीट की गई।

लालचंद शर्मा के बताया कि आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि दीपक थापा भारतीय सेना में कार्यरत है, तथा वर्तमान में अवकाश पर अपने घर आए हुए हैं जिनके साथ थाना त्यूनी  पुलिस द्वारा दिनांक 12 जून 2025 को बिना किसी अपराध के बर्बरता पूर्ण मारपीट की गई तथा झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगाए गए। महोदय दीपक थापा भारतीय सेना के जवान है  तथा देश की सीमाओं पर रहते हुए देश रक्षा में अपना अहम योगदान कर रहे हैं। दिनांक 12 जून 2025 की मध्य रात्रि लगभग 11:00 बजे थाना त्यूनी की पुलिस दीपक थापा को झूठा आरोप लगाते हुए रास्ते से उठाकर ले गई तथा एसएचओ थाना त्यूनी थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों द्वारा नशे में धुत होकर दीपक थापा के साथ थाने में अमानवीय तरीके से बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई जिसके चलते वे बुरी तरह घायल हो गए।

लालचंद शर्मा ने कहा कि इस मामले को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर मामले की जानकारी देते हुए कहा कि जैसा कि आप विदित है की सेवा का एक जवान जो कि अपने परिवार से दूर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा के लिए दिन-रात कार्यरत हैं। कानून के रक्षकों द्वारा उसके साथ इस प्रकार अमानवीय एवं कानून के रक्षों द्वारा उनके साथ इस प्रकार अलोकतांत्रिक तरीके से मारपीट किया जाना किसी भी स्थिति में न्यायोचित नहीं है। पिछले 15 दिन से अधिक का समय व्यतीत हो गया परंतु दीपक थापा को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है, जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह द्वारा त्यूनी थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारों द्वारा कार्रवाई के नाम पर मात्र कुछ पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तराखंड के थानों में आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं है, मेरा सैनिक कल्याण मंत्री से आग्रह है कि भारतीय सेवा में तैनात जवान दीपक थापा मारपीट प्रकरण में शामिल थाना त्यूनी में तैनात एसएचओ सहित सभी दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सक्षम अधिकारी से जांच करवाते हुए उचित धाराओं में कठोर कार्रवाई करने का कष्ट करें तथा जांच पूरी होने तक सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top