Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।

कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर की समीक्षा, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर की समीक्षा, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में आगामी 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध एवं भव्य रूप में पूरी की जाएं।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस न केवल भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारे सम्मान और कृतज्ञता का भी पर्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के हर जनपद में शौर्य दिवस को सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाए तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा स्थानीय स्तर पर भी प्रभावी ढंग से तैयार की जाए।

सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित होने वाले मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर जवानों के परिजनों, वीरांगनाओं और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशित करते हुए कहा कि आयोजन के हर पहलू में सम्मान, गरिमा और अनुशासन का समुचित समावेश हो और समस्त तैयारियों को एक कार्ययोजना के तहत व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जाए।

बैठक में सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव सैनिक कल्याण श्याम सिंह, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर (सेनि) अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार, उपनिदेशक विंग कमाण्डर (सेनि) निधि बधानी सहित कई अधिकारीगण एवं पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top