Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, उत्तरकाशी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, उत्तरकाशी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण। 

देहरादून/उत्तरकाशी :- जनपद उत्तरकाशी  के बड़कोट तहसील में यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड के समीप स्यान चट्टी क्षेत्र के आसपास में भारी वर्षा के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न आपदा की स्थिति से क्षति का आंकलन करने के लिये मुख्यमंत्री ने रविवार को हवाई निरीक्षण किया, साथ ही यमुनोत्री क्षेत्र के आसपास की स्तिथि का भी जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित क्षेत्रों का गहन अवलोकन किया और स्थिति की गंभीरता का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों, पुलों, कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्रों को हुए नुकसान का विस्तृत अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि  “प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए राहत और बचाव कार्यों की पुनः समीक्षा की जाएगी। सरकार द्वारा राहत कार्यों में तेजी व प्रभावशीलता लाई गई है ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद मिल सके। “उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए थे कि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाए तथा आवश्यक संसाधनों की कोई कमी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में लगे सभी विभागों, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विस्थापित परिवारों के लिए पर्याप्त आश्रय, भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करें।

इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top