Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

कर्नाटक में बीजेपी में शामिल होंगी सुमनलता अंबरीश

कर्नाटक में बीजेपी में शामिल होंगी सुमनलता अंबरीश

बेंगलुरू। कर्नाटक में भाजपा और जद (एस) गठबंधन के लिए एक अच्छी खबर। मांड्या लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश ने बुधवार को कहा कि वो आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देंगी और बीजेपी में शामिल हो जाएंगी।बुधवार को मांड्या शहर में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए सुमलता ने यह घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेंगलुरु की अपनी यात्रा के दौरान उन्हें खुद फोन किया था और पूर्व सीएम और जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष एच.डी. कुमारस्वामी को समर्थन देने के लिए उनसे बात की थी।

कुमारस्वामी को राज्य, विशेषकर दक्षिण कर्नाटक क्षेत्र में भाजपा और जद (एस) गठबंधन से एक मजबूत संकेत भेजने के लिए मांड्या संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया है। कुमारस्वामी ने सुमलता अंबरीश से उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनसे समर्थन मांगा था। उन्होंने 2019 के आम चुनाव में मांड्या में उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी को हराया था।

उन्होंने कहा, “केंद्र की भाजपा सरकार ने मांड्या संसदीय क्षेत्र के लिए 4,000 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे विश्वास में लिया, मुझसे बात की और मुझे समझाया कि मेरे किसी भी फैसले के परिणाम क्या होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे कहा कि पार्टी को मेरी जरूरत है।” सुमलता अंबरीश ने कहा, “यह किसी भी व्यक्ति के प्रति सम्मान दिखाने का तरीका है। प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश को एक अलग स्तर पर ले गए हैं।’ आज सभी देश भारत को एक शक्ति के रूप में पहचान रहे हैं। उनके शासन के दौरान भ्रष्टाचार का कोई निशान नहीं है।”

सुमलता ने आगे कहा कि वह उस सीट का त्याग कर रही हैं, जहां से वह मौजूदा सांसद हैं। आम लोग राजनीति की पेचीदगियों को नहीं समझेंगे। अगर मैं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगी तो इससे किसे फायदा होगा? कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि उनकी पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है। इस बयान के बाद भी मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बारे में सोच भी कैसे सकती हूं?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top