Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

प्रदेश को जल्द मिलने जा रहा नया प्रमुख वन संरक्षक, मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में, शुक्रवार को होगी डीपीसी की बैठक। 

प्रदेश को जल्द मिलने जा रहा नया प्रमुख वन संरक्षक, मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में, शुक्रवार को होगी डीपीसी की बैठक। 

देहरादून:- उत्तराखंड वन विभाग को अब जल्द ही नया मुखिया मिलने जा रहा है। दरअसल केंद्र से तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उत्तराखंड शासन में इसके लिए डीपीसी होने जा रही है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

प्रदेश में प्रमुख वन संरक्षक हॉफ पद पर ताजपोसी की तैयारी पूरी हो चुकी है, विभाग को अब 17वां वन मुखिया मिलने जा रहा है इसके लिए शासन में शुक्रवार को DPC आहूत की गई है। जिसमें नए प्रमुख वन संरक्षक हॉफ का नाम तय कर दिया जाएगा। शासन की तरफ से भी DPC (Departmental Promotion Committee) की बैठक के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। 

डीपीसी की बैठक मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में होगी। जिसमें प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, सचिव कार्मिक शैलेश बगौली और डीपीसी के लिए भारत सरकार द्वारा नामित किए गए अधिकारी होंगे। खबर है कि भारत सरकार ने प्रमुख वन संरक्षक हॉफ पद पर प्रमोशन के लिए उत्तर प्रदेश वन विभाग के हॉफ को नामित किया है। इससे पहले उत्तराखंड शासन की तरफ से डीपीसी को लेकर भारत सरकार के साथ पत्राचार से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा किया गया। जिसके बाद अब इस बैठक को आहूत किया जा रहा है, केंद्र सरकार की अनुमति के बाद अब प्रदेश में नए हॉफ के चयन का रास्ता साफ हो गया है।

उत्तराखंड में अब तक वरिष्ठता के आधार पर ही प्रमुख वन संरक्षक हॉफ का चयन होता रहा है, इस लिहाज से उत्तराखंड वन विभाग में सबसे वरिष्ठ अधिकारी समीर सिन्हा को ही यह जिम्मेदारी मिलने जा रही है। फिलहाल समीर सिन्हा इस पद पर अतिरिक्त चार्ज के रूप में काम कर रहे है, डीपीसी होने के बाद वह इस जिम्मेदारी को फुल फ्लैश संभालेंगे।

उत्तराखंड में प्रमुख वन संरक्षक हॉफ रहे धनंजय मोहन की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली हुआ था। समीर सिन्हा 17 वें प्रमुख वन संरक्षक हॉफ होंगे, इस संख्या में राजीव भरतरी और विनोद सिंघल के दो बार हॉफ बनने का आंकड़ा भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top