Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, झज्जर रहा केंद्र।

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, झज्जर रहा केंद्र।

झज्जर जो दिल्ली से लगभग 60 किमी दूर है और NCR का हिस्सा है, वहीं से इस भूकंप का स्रोत रहा।

झटके दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद, फरीदाबाद और नारनौल में भी महसूस किए गए।

सुबह 9:04 बजे हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रता।

देहरादून/नई दिल्ली :- गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 10 सेकंड तक धरती हिलती रही, जिससे लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले के पास स्थित था।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, सुबह 9:04 बजे झज्जर से करीब 10 किमी उत्तर में रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। झज्जर में दो बार झटके महसूस किए गए—पहला 9:07 बजे और दूसरा 9:10 बजे।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, भिवानी सहित NCR के कई शहरों में कंपन महसूस हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले झटके के बाद वे घरों से बाहर आ गए। हालांकि किसी जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। बहादुरगढ़ के निवासी रमेश कुमार ने बताया, “सुबह बिस्तर अचानक हिलने लगा। हम डर गए और तुरंत बाहर निकल आए।” गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने कहा, “हम चाय पी रहे थे, तभी तेज झटका महसूस हुआ और सभी लोग घबराकर इमारत से बाहर भागे।”

एहतियातन SOP के तहत दिल्ली मेट्रो की ट्रेनों को 2-3 मिनट के लिए रोका गया। एक यात्री ने बताया, “ट्रेन अचानक रुकी, लेकिन झटका महसूस नहीं हुआ।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर सूचित किया कि भूकंप के कारण किसी भी तरह की क्षति की खबर नहीं है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सभी की सुरक्षा की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top