Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा, पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल, सीएम धामी।
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा, पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल, सीएम धामी।
जसपाल राणा का निधन, खेल, जगत और सामाज की अपूर्णीय क्षति, महेंद्र भट्ट।
जसपाल राणा का निधन, खेल, जगत और सामाज की अपूर्णीय क्षति, महेंद्र भट्ट।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय, मंत्री गणेश जोशी।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय, मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा के, आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा के, आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने, गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने, गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश।
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति, मंत्री रेखा आर्या।
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति, मंत्री रेखा आर्या।
उत्तराखंड के मशहूर निशानेबाज और शूटिंग कोच, जसपाल राणा का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर।
उत्तराखंड के मशहूर निशानेबाज और शूटिंग कोच, जसपाल राणा का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर।
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री, डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट।
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री, डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट।

ऑपरेशन कालनेमि- पुलिस ने 25 ढोंगी बाबाओं को किया गिरफ्तार, बाबा के भेष में घूम रहा बांग्लादेशी नागरिक भीगिरफ्तार।

ऑपरेशन कालनेमि- पुलिस ने 25 ढोंगी बाबाओं को किया गिरफ्तार, बाबा के भेष में घूम रहा बांग्लादेशी नागरिक भीगिरफ्तार।

देहरादून :- साधु के वेश में पहचान छिपाकर घूम रहे लोगों के खिलाफ अभियान ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने एक बांग्लादेशी सहित 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बांग्लादेशी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने साधु-संतों के भेष में घूम रहे अन्य राज्यों के 20 से अधिक ढोंगी बाबाओं सहित कुल 25 ढोंगी बाबाओं को ऑपरेशन कालनेमि के तहत गिरफ्तार किया है। मौके पर बैठे ढोंगी बाबाओं जिन्हें ज्योतिष शास्त्र का ज्ञान नहीं था, उनके खिलाफ एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

गौरतलब है कि गुरुवार को सीएम धामी के निर्देश पर ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू किया गया है। सीएम ने देवभूमि में धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं और आस्थाओं से खिलवाड़ करने वाले ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्तियों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को विशेषकर महिलाओं और युवाओं को भ्रमित करते हैं उनकी पहचान करने का आदेश दिया गया है। भेषधारी छद्म लोग स्थानीय लोगों को उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते है, इस दौरान उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे कालनेमियों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने खुद नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में जाकर साधु-संतों का भेष धारण कर सड़क किनारे बैठे व्यक्तियों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की। इनमें से ज्यादातर लोग अपने क्षेत्र के सम्बंध में सन्तोषजनक उत्तर नहीं दे पाए, न ही ये लोग ज्योतिष शास्त्र की शिक्षा से सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ढोंगी बाबाओं के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम/पता 

1-रूकन रकम उर्फ शाह आलम, पुत्र आबूर, निवासी ग्राम साखीपुर, जिला टंगाईल, ढाका, बांग्लादेश, उम्र 26 वर्ष (बांग्लादेशी नागरिक)।

2- प्रदीप पुत्र रकम सिंह, नि0 सुनहरी खडखडी थाना गागालेहडी जिला सहारनपुर उ0प्र0, उम्र- 60 वर्ष।

3- अजय चौहान पुत्र राजाराम चौहान नि0 कल्याणपुर थाना बरबीगा सेखपुरा, सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र 50 वर्ष।

4- अनिल गिरी पुत्र महेश गिरी, नि0 बीपीओ मुबारिकपुर तहसील अम्ब उना थाना मुबारिकपुर हिमाचल प्रदेश, उम्र 40 वर्ष।

5- मंगल सिंह पुत्र स्व0 जसवंत सिंह, निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, गुरूद्वारा के पास, थाना कोतवाली नगर।

6- रोझा सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, निवासी शिवाजी मार्ग कांवली रोड, थाना कोतवाली नगर।

7- कोमल कुमार पुत्र जगनाथ प्रसाद, निवासी सासनी, हाथरस, उत्तरप्रदेश।

8- अश्वनी कुमार पुत्र बाल किशन, निवार्सी सासनी, हाथरस, उत्तरप्रदेश।

9- राजानाथ पुत्र नजीर नाथ, निवासी मोथरोवाला सपेरा बस्ती, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र -70 वर्ष।

10- रामकृष्ण पुत्र जयालाराम, निवासी कंसपुर शिवपुरी जगाधरी यमुनानगर हरियाणा, उम्र-68 वर्ष।

11- शौकी नाथ पुत्र इलमनाथ, निवासी खेड़ा बस्ती शिवपुरी जगाधरी यमुनानगर हरियाणा उम्र 37 वर्ष।

12- मदन सिंह सामंत पुत्र भगवान सिंह, निवासी ग्राम मटियानी पोस्ट ऑफिस मडूवा जिला चंपावत, हाल निवास – पूर्वी नाथ नगर ज्वालापुर जिला हरिद्वार, उम्र 48 वर्ष।

13- राहुल जोशी पुत्र शिवकुमार जोशी, निवासी कालीदेवी मन्दिर, झालू थाना हल्दौर, बिजनौर, उत्तरप्रदेश, हाल लोहियानगर, ब्रहमपुर, पटेलनगर।

14- मो0 सलीम पुत्र मोइनुददीन सिददीकी, निवासी पिरान कलियर हरिद्वार, हाल पता सब्जी मंडी, पटेलनगर।

15- शिनभु नाथ पुत्र छूटनाथ निवासी अलवर राजस्थान।

16- सुगन योगी पुत्र लक्ष्मण निवासी अलवर राजस्थान।

17- मोहन जोगी पुत्र चरण जी निवासी दौसा राजस्थान।

18- नवल सिंह पुत्र चागू राम निवासी अलवर राजस्थान।

19- भगवान सह पुत्र रामस्वरूप दौसा राजस्थान।

20- हरिओम योगी पुत्र श्रवण नाथ निवासी दौसा।

21- रामकुमार पुत्र पृथ्वीनाथ निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश।

22- गिरधारीलाल पुत्र कन्हैया लाल निवासी राजस्थान।

23- अर्जुन दास पुत्र राखाल दास निवासी होरीयो तुला असम उम्र 40 वर्ष।

24- काकू पुत्र कुलवंत सिंह निवासी हरिद्वार टपरी बस्ती उम्र 35 वर्ष।

25- सुरेश लाल पुत्र धर्म लाल निवासी बलिया उत्तर प्रदेश, उम्र 55 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top