Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

तिब्बती मार्केट, परेड ग्राउंड और कोरोनेशन में, ऑटोमेटिक पार्किंग बनकर तैयार, मुख्यमंत्री जल्द करेंगे जनमानस को समर्पित।

तिब्बती मार्केट, परेड ग्राउंड और कोरोनेशन में, ऑटोमेटिक पार्किंग बनकर तैयार, मुख्यमंत्री जल्द करेंगे जनमानस को समर्पित।

टेस्टिंग, ट्रायल कमिशनिंग पूर्ण; मरीजों तीमारदारों को वाहन पार्किंग स्पेस में इजाफा।

पार्किंग आपरेट के लिए जिला प्रशासन ने तैनात किए तकनीकी कुशल ऑपरेटर बीमा कवर भी।

जिला प्रशासन का आइडिया, सीएम की प्रेरणा से जाम मुक्त शहर।

देहरादून :- देहरादून जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आधुनिक उत्तराखंड के विजन को साकार करते हुए ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग योजना को मूर्त रूप दिया है। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड में तैयार की गई इन ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग सुविधाओं का जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकार्पण किया जाएगा।

कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटिक पार्किंग शुरू हो चुकी है। यहां पर अस्पताल स्टाफ के वाहन स्वचालित रूप से पार्क हो रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों के लिए भू-स्तरीय पार्किंग में अतिरिक्त जगह की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड में 96, तिब्बती मार्केट में 132 और कोरोनेशन में 18 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग बहुत ही छोटे जगह पर निर्मित की गई है। इसकी खास बात ये भी है कि इन पार्किंग को अन्य स्थानों पर भी शिफ्ट किया जा सकता है। टेस्टिंग और ट्रायल कमीशनिंग पूरी होने के बाद ये पार्किंग शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने में कारगर साबित होंगी।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पार्किंग के संचालन के लिए दो कुशल तकनीकी ऑपरेटर की तैनाती के साथ ही पार्किंग में वाहनों को किसी प्रकार का नुकसान होने पर पर बीमा कवर की सुविधा भी प्रदान की है। जिला प्रशासन का यह प्रयोग भविष्य में अन्य स्थानों पर ऐसी पार्किंग विकसित करने की दिशा में एक सफल कदम माना जा रहा है। इस अभिनव पहल से शहर में पार्किंग सुविधा में इजाफा के साथ यातायात दबाव कम होगा।

जिलाधिकारी की अगुवाई में जिला प्रशासन मा0 मुख्यमंत्री के आधुनिक उत्तराखंड विजन को साकार करने में जुटा है। राज्य में निर्मित पहली ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग कोरोनेशन चिकित्सालय को हैंडओवर कर दी गई। तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड में भी ऑटोमेटिक पार्किंग तैयार हो गई है। इन तीनों पार्किंग को मा0 मुख्यमंत्री जल्द लोकार्पण कर जनमानस को समर्पित करेंगे।

डीएम का यह प्रयोग शहर में यातायात व्यवस्था में कारगर सिद्ध होगा। जिला प्रशासन शहर के अन्य स्थानों पर भी ऑटोमैटिक पार्किंग निर्माण की संभावनाओं का तलाश रहा है। शहर में छोटे स्थान पर बनने वाली ऐसी मल्टी लेवल ऑटोमेटिक पार्किंग से आम जनमानस को सुविधा मिलने के साथ यातायात भी सुगम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top