Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, चला विशेष पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, चला विशेष पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

देहरादून :- उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति प्रेम के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) देहरादून में हरेला पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के एनएसएस विंग द्वारा विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य प्रकृति संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

यह पौधारोपण अभियान दो प्रमुख स्थलों विश्वविद्यालय के कृषि क्षेत्र, पथरीबाग कैंपस और मातावाला बाग में संपन्न हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों, एनएसएस समन्वयकों, डीन एवं निदेशकों, मुख्य प्रॉक्टर तथा अन्य अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और हरेला पर्व को प्रकृति से जुड़ाव के रूप में मनाया।

कृषि संकायाध्यक्ष डॉ. कमला ध्यानी, डॉ. नवीन गौरव, श्री रवींद्र कुमार सहित बालक एवं बालिका दोनों विंगों के एनसीसी एएनओ ने इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना ही नहीं था, बल्कि छात्रों और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी था।

विश्वविद्यालय की यह हरित पहल न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि यह एसजीआरआरयू की स्थिरता और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। हरेला पर्व के इस अवसर पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का यह प्रयास पर्यावरण के प्रति एक प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top