Breaking News
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।

भ्रष्टाचार के मामले में सीएम धामी की, भ्रष्टाचार पर एक और बड़ी कार्रवाई, पेयजल निगम का चीफ इंजीनियर निलंबित।

भ्रष्टाचार के मामले में सीएम धामी की, भ्रष्टाचार पर एक और बड़ी कार्रवाई, पेयजल निगम का चीफ इंजीनियर निलंबित।

काम दिलाने के नाम पर ली थी 10 लाख की रिश्वत।

अब तक 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को भेजा जा चुका है जेल।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के मामले में उत्तराखंड पेयजल निगम हल्द्वानी के प्रभारी मुख्य अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

संजय कुमार, निवासी काशीपुर ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में सुजीत कुमार तत्कालीन अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल देहरादून ने उनकी फर्म को विभाग में काम दिलाने और पंजीकरण करवाने का आश्वासन दिया था। इसके बदले उन्होंने पाँच किस्तों में कुल ₹10 लाख रुपये, कथित रूप से श्री सुजीत कुमार के कहने पर ‘कुचु-पुचु इंटरप्राइजेज’ नामक फर्म के खाते में ट्रांसफर किए। जांच में यह सामने आया कि उस फर्म की पार्टनर स्वयं श्री सुजीत कुमार की पत्नी हैं। शिकायत के साथ बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज और स्टाम्प पेपर भी संलग्न किए गए थे।

मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग की ओर से सुजीत कुमार को सफाई देने के लिए 15 दिनों का समय दिए जाने के बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिसको गंभीरता से लेते हुए सीएम धामी के निर्देश पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने खुली जांच शुरू कर दी। जिसमें सभी आरोप सही पाए गए। उन पर लगे आरोप आचरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माने गए।

मालूम हो कि बीते तीन साल में सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 200 से भी अधिक भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top