Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

लालकुआँ नगर पंचायत को मिला, स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 पुरस्कार। 

लालकुआँ नगर पंचायत को मिला, स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 पुरस्कार। 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग जारी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों एवं निकायों को सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड की नगर पंचायत लालकुआँ को राज्य में अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी‘‘ में मिला पुरस्कार।

देहरादून :- आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा गुरुवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली से स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग जारी किये जाने हेतु कार्यक्रम आहूत किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग जारी की गयी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों एवं निकायों को सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में कुमाऊँ मंडल के नगर पंचायत लालकुआँ को राज्य में अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी‘‘ से पुरुस्कृत किया गया है। राज्य के प्रथम पुरूष स्वयं सहायता समूह ‘‘गूलमोहर‘‘ के सभी पर्यावरण मित्रों, कार्मिकों एवं अधिकारीगणों को माननीय विधायक लालकुआँ, माननीय अध्यक्ष, सचिव शहरी विकास विभाग द्वारा बधाई दी गई है तथा नगर पंचायत के जनसामुदाय का नगर की स्वच्छता में भागीदारी के लिए अभार व्यक्त किया गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण का 9वां संस्करण है। यह ऐतिहासिक आयोजन स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) को आगे बढ़ाने वाले शहरों के अथक प्रयासों को मान्यता देते हुए शहरी भारत के सबसे स्वच्छ शहरों को पुरस्कृत किया गया।

इस वर्ष सुपर स्वच्छ लीग शहर, 5 जनसंख्या श्रेणियों में शीर्ष, स्वच्छ शहर, विशेष श्रेणी – गंगा शहर, छावनी बोर्ड, सफाई मित्र सुरक्षा, महाकुंभ, राज्य स्तरीय पुरस्कार – राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का होनहार स्वच्छ शहर आदि चार श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किये गये , जिसमें नगर पंचायत लालकुआँ को देशभर के 34 राज्य स्तरीय ‘‘प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी‘‘ में माननीय मंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार श्री मनोहर खट्टर द्वारा सम्मानित एवं पुरूस्कृत किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में राज्य में नगर पंचायत लालकुआँ ने 20 हजार से कम जनसंख्या की श्रेणी में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में राज्य केे शीर्ष 31 नगर निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर विगत वर्ष की तुलना में अप्रत्यासित सुधार किया है।

नगर पंचायत लालकुआ ने विगत वर्ष की तुलना में 1697 रैंक का सुधार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया है एवं राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

नगर निगम रूद्रपुर ने राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विगत वर्ष की तुलना में 349 रैंक का सुधार करते हुए राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद् मसूरी राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विगत वर्ष की तुलना में 1172 रैंक का सुधार करते हुए राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

नगर निगम देहरादून ने राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विगत वर्ष की तुलना में 6 रैंक का सुधार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 62 रैंक प्राप्त की है। राष्ट्रीय स्तर की रैंक सम्बन्धित नगर निकायों द्वारा अपनी-अपनी श्रेणियों में प्राप्त की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top