Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

महिलाओं के खिलाफ अभद्र गीत गाने पर, गायक पवन सेमवाल पर मुकदमा दर्ज।

महिलाओं के खिलाफ अभद्र गीत गाने पर, गायक पवन सेमवाल पर मुकदमा दर्ज।

अभियोग से संबंधित पूछताछ के लिए अभियुक्त को बुलाया गया देहरादून।

पूछताछ विवेचना में सहयोग के लिए 35 (A) BNSS का नोटिस कराया तामील।

देहरादून :-  सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की महिलाओं और बेटियों के प्रति अभद्र टिप्पणी वाला गीत प्रचारित करने के मामले में गायक पवन सेमवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी को दिल्ली से बुलाकर देहरादून में पूछताछ की गई और नोटिस देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस के मुताबिक पवन सेमवाल ने अपनी फेसबुक आईडी से एक यूट्यूब चैनल पर ऐसा गीत प्रसारित किया, जिसमें महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली बातें थीं। पहले उसने यह वीडियो हटा लिया था, लेकिन 19 जुलाई को उसने दोबारा वही गीत यूट्यूब पर डाला और प्रचारित किया।

इससे आहत होकर एक महिला ने पटेल नगर कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पवन सेमवाल के खिलाफ मुकदमा संख्या 369/25, धारा 196/353(1)(b)/79 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने आरोपी को दिल्ली के कल्याणपुरी थाने बुलाया और पूछताछ के लिए देहरादून लाया।

पूछताछ के बाद आरोपी को जांच में सहयोग करने की हिदायत देते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 35(A) BNSS के तहत नोटिस तामील कराकर थाने से रवाना कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आगे की विवेचना जारी है।

दून पुलिस ने इस बाबत प्रेस नोट जारी कर यह सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top