Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।

सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 

स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।

मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

विधवा को सताना पड़ा महंगा, डीएम की पहल पर मिला न्याय, सीएसएल बैंक सील नीलामी की तैयारी।

देहरादून :- जनहित के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन ने एक विधवा महिला की शिकायत पर सीएसएल फाइनेंस लिमिटेड की राजपुर रोड शाखा को सील कर दिया। बैंक द्वारा आदेशों की अवहेलना करने और बीमित ऋण होने के बावजूद महिला को प्रताड़ित करने के कारण यह कार्रवाई की गई। अब बैंक की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

चार नन्ही बेटियों की मां प्रिया के पति विकास कुमार ने 6.50 लाख का गृह ऋण लिया था, जो बीमित भी था। 12 जुलाई 2024 को विकास की आकस्मिक मृत्यु के बाद भी बैंक और बीमा कंपनी ने न तो बीमा क्लेम दिया और न ही ऋण माफ किया। उलटे, बैंक के एजेंटों ने घर के कागज़ जब्त कर प्रिया को लगातार परेशान किया।

न्याय के लिए एक साल से भटक रही प्रिया ने गत सप्ताह डीएम सविन के सामने अपनी व्यथा रखी। डीएम ने तुरंत बैंक प्रबंधक पर 6.50 लाख की आरसी काटकर एक सप्ताह का समय दिया। तय समय में भी बैंक ने न तो राशि लौटाई और न ही नो ड्यूज दिया।

इसके बाद प्रशासन ने बैंक शाखा को सील करते हुए ताले जड़ दिए। प्रशासन का कहना है कि जनमानस को गुमराह करने और असहाय लोगों का शोषण करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जल्द ही नीलामी की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top