Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, ने जनसभा को किया संबोधित, गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, ने जनसभा को किया संबोधित, गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं।

देहरादून:- सोमेश्वर(अल्मोड़ा) लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ताकुला मंडल पहुंची जहां उन्होंने पाटिया और नाईढोल शक्ति केंद्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही स्थानीय जनता ने उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिसे जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन मंत्री रेखा आर्या ने दिया।

सभी को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड में नवीन युग का उदय हुआ है और अंत्योदय का संकल्प साकार हुआ है। कहा कि किसी ने सोचा नहीं होगा कि आज सीमावर्ती इलाकों में भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी लेकिन “मोदी है तो मुमकिन है और आज हर वर्ग तक मूलभूत सुविधाएं पहुंच रहीं हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर विकास का कमल खिलाना है। और फिर एक बार मोदी जी को सरकार में लाना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किए है। कभी लोगों ने नहीं सोचा था कि धारा 370 हटेगा, लेकिन मोदी सरकार ने इसे हटाया। कभी लोगों ने नहीं सोचा था कि 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण होगा, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में यह बना। पहले लोगों को गैस का कनेक्शन के लिए पैरवी की जरूरत होती थी, लेकिन आज घर-घर कनेक्शन दिया जा रहा है। यह सब एक सशक्त नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है। ऐसी ही प्रगति के लिए हमें तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाना है और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मोदी जी को लाना है। साथ ही कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी सरकार की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर देवतुल्य जनता और भाजपा के सभी कार्यकर्ता विधानसभा सोमेश्वर और उत्तराखंड के हर बूथ पर 19 अप्रैल को कमल का फूल खिलाएंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  प्रदीप नगरकोटी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, बूथ अध्यक्ष ललित प्रसाद, बूथ अध्यक्ष  सुंदर सिंह पिलखवाल, बूथ अध्यक्ष पदम सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तारा नयाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोहन कुमार, शक्ति केंद्र प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हेमन्त कुमार, ग्राम प्रधान महेश कुमार, ग्राम प्रधान नंदन सिंह नयाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता बचे सिंह, माधो सिंह, श्रीमती ममता, श्रीमती भावना, सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top