Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।

सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 

स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।

मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए लिया निर्णय।

देहरादून/नई दिल्ली :- देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा है और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है।

धनखड़ के इस अप्रत्याशित कदम से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। यह इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब वह दिनभर संसद की कार्यवाही में सक्रिय रूप से मौजूद थे। शाम को अचानक उनके इस्तीफे की खबर आने से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

इस्तीफे में उन्होंने लिखा है, “चिकित्सकों की सलाह के अनुसार, मुझे अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। अतः मैंने पद छोड़ने का निर्णय लिया है।”

जगदीप धनखड़ 2022 में भारत के 14वें उप राष्ट्रपति बने थे। इससे पहले वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता रह चुके हैं। अपने संवैधानिक पद पर रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यवाहियों का संचालन किया।

अब उप राष्ट्रपति पद के लिए नया चुनाव कराए जाने की संभावना है। संसदीय कार्य मंत्रालय और चुनाव आयोग इस प्रक्रिया को तय समयसीमा में संचालित करेंगे।

इस घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री कार्यालय या सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top