Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

डीजीपी ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2025 के प्रथम चरण हेतु सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

डीजीपी ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2025 के प्रथम चरण हेतु सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत राज्य भर में लगभग 15 करोड़ के अवैध, मादक पदार्थ/शराब की बरामदगी।

देहरादून :- राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा सरदार पटेल भवन, देहरादून में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के दोनों परिक्षेत्र एवं समस्त जनपद प्रभारियों के साथ विस्तृत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में कानून व्यवस्था एवं निर्वाचन के पुलिस नोडल अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनन्द भरणे द्वारा राज्य भर में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की पुलिस तैयारियों, फोर्स की तैनाती आदि, से पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया गया। साथ ही सभी जनपदों द्वारा भी अपना फीडबैक से अवगत कराया गया।

पुलिस महानिदेशक द्वारा फोर्स की तैनाती, बजट आवंटन, निरोधात्मक कार्यवाही,अति संवेदनशील/संवेदनशील बूथों के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए।

आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन करना सुनिश्चित किया जाए।

मौसम अपडेट पर सतत निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पोलिंग पार्टियाँ समय से मतदान केंद्रों पर पहुँचें।

कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में तैनात पुलिस बल को यथासमय पंचायत चुनाव ड्यूटी हेतु उनके जनपदों में वापस भेज दिया जाए।

स्थानीय स्तर पर चुनाव बहिष्कार की प्राप्त सूचनाओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।

जनपद स्तर पर बल तैनाती चार्ट तैयार कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बल हेतु नोडल अधिकारी को अवगत कराया जाए।

एस.डी.आर.एफ. को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से समन्वय कर संभावित आपदाओं से पूर्व चेतावनी हेतु निर्देशित किया गया है।

अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण जनपद प्रभारी स्वंय करें एवं छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखते हुए भ्रामक सूचनाओं का खंडन एवं अराजक तत्वों पर विधिक कार्यवाही की जाए। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक पुलिस द्वारा की गई निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत:–20,400 लीटर अवैध शराब जब्त (अनुमानित कीमत ₹1.32 करोड़) 145 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त (अनुमानित कीमत ₹13.70 करोड़) 2778 मामलों में कुल 20,288 व्यक्तियों का चालान, जिनमें से 7,682 व्यक्तियों को पाबंद किया गया।लगभग 86% लाइसेंसी शस्त्र जनपदों में जमा कराए जा चुके हैं।

पुलिस महानिदेशक ने कहा:

> “त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण पर्व है। प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में मतदान का अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा विघ्न डालने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।”

बैठक में विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, डॉ0 नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/नोडल अधिकारी निर्वाचन, के0एस0 नाग्न्याल, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा, मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा, अरूण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक एस0डी0आर0एफ0, डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र, धीरेन्द्र सिंह गुन्ज्याल पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं अजय सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक, अपराध एव कानून व्यवस्था मौजूद रहे, जनपदो से ऑनलाईन के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल सहित सभी जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top