Breaking News
नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात को, ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा।
नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात को, ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा।
राजस्व का अहम स्रोत बन रहा खनन, धामी सरकार की पारदर्शी नीति पर मुहर, महेंद्र भट्ट।
राजस्व का अहम स्रोत बन रहा खनन, धामी सरकार की पारदर्शी नीति पर मुहर, महेंद्र भट्ट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में नई छलांग, पहली बार 1200 करोड़ के पार पहुंचा राजस्व।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में नई छलांग, पहली बार 1200 करोड़ के पार पहुंचा राजस्व।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के, प्रमुख मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली समारोह में किया प्रतिभाग।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के, प्रमुख मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली समारोह में किया प्रतिभाग।
बालिका वर्ग बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ बना चैंपियन, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन।
बालिका वर्ग बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ बना चैंपियन, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में, देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में, देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज। 
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत।
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत।
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम सविन बंसल ने किया स्थलीय निरीक्षण।
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम सविन बंसल ने किया स्थलीय निरीक्षण।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर, राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर, राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने गांव, सेड़ियाखाल में किया मतदान।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने गांव, सेड़ियाखाल में किया मतदान।

देहरादून/पौड़ी (पोखड़ा) :- प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड पोखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेड़ियाखाल के बूथ नं 56 पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड पोखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेड़ियाखाल के बूथ नं 56 पर प्रातः काल पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पश्चात उन्होंने प्रदेश के ग्रामीण मतदाताओं से अनुरोध किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें गांवों को सशक्त और विकसित करने के लिए पंचायत चुनाव में “गांव की सरकार” बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हरिद्वार जनपद को छोड़ प्रदेश के 12 जनपदों में दो चरणों में मतदान होना है। 24 जुलाई को प्रथम चरण के मतदान के पश्चात अब 28 जुलाई 2025 को दूसरे चरण का मतदान होना है। गांव की सरकार के लिए ईमानदार और कर्मठ जनप्रतिनिधि का चुना जाना बेहद जरूरी है इसलिए पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूक ग्रामीण मतदाताओं को चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए ताकि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top