Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

देहरादून जिला आबकारी अधिकारी, केपी सिंह के निलंबन की संस्तुति, आबकारी आयुक्त कार्यालय में अटैच।

देहरादून जिला आबकारी अधिकारी, केपी सिंह के निलंबन की संस्तुति, आबकारी आयुक्त कार्यालय में अटैच।

देहरादून :- सड़क सुरक्षा में दिक्कत पैदा करने वाली शराब की 6 दुकानों को स्थानांतरित करने का मामला अब जिला आबकारी अधिकारी पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले में अब जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को आबकारी मुख्यालय में अटैच करने के निर्देश दे दिए गए हैं, यह कार्रवाई जिलाधिकारी सविन बंसल के द्वारा DEO को निलंबित करने की संस्तुति के बाद की गई है।

दरअसल मार्च महीने में ही जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान सड़क हादसों और जाम के लिए जिम्मेदार शराब की छह दुकानों को स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया था। प्रमुख सचिव आबकारी ने इन शराब की दुकानों को 31 जुलाई तक स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस बीच एक शराब व्यवसायी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर जिला आबकारी अधिकारी के पी सिंह ने किसी सक्षम अधिकारी से अनुमोदन लिए बिना स्टैंडिंग काउंसिल को अपनी रिपोर्ट भेज दी। इस रिपोर्ट में सड़क सुरक्षा समिति के फैसले के खिलाफ ही रिपोर्ट को तैयार कर दिया गया था। यह मामला जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के निलंबन की संस्तुति करते हुए उच्च स्तरीय जांच करने के लिए शासन को लिखित पत्र भेजा है।

यह मामला उनके संज्ञान में है और जिलाधिकारी द्वारा निलंबित करने की जो संस्तुति की गई है, उसकी जांच करवाई जाएगी, जांच में यह मामला अधिकारी को निलंबित करने योग्य पाया जाएगा तो इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस प्रकरण में जिला आबकारी अधिकारी को जिले से हटाते हुए मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है और जल्द ही किसी दूसरे अधिकारी को वरिष्ठता के आधार पर जिम्मेदारी दी जाएगी।

अनुराधा पाल आबकारी आयुक्त उत्तराखंड

यह पहली बार नहीं है जब देहरादून जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग में शराब की दुकानों को लेकर करवाई के लिए पत्राचार किया हो, इससे पहले भी शराब की दुकानों को बंद करने को लेकर विवाद हो चुके हैं, हालांकि इस बार अब जिला आबकारी अधिकारी पर आबकारी आयुक्त द्वारा मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है।

आबकारी आयुक्त ने जिलाधिकारी देहरादून की DEO को निलंबित करने की संस्तुति पर जांच के बाद ही निर्णय लेने का फैसला लिया है, मामला देहरादून की 6 दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने से जुड़ा है, जिस पर जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बिना उच्चस्थ अधिकारियों के संज्ञान में ले स्टैंडिंग काउंसिल को समिति के निर्णय के खिलाफ भी रिपोर्ट दे दी थी।

देहरादून जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को आबकारी मुख्यालय में अटैच करने के बाद अग्रिम आदेशों तक मसूरी क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार जोशी को जिला आबकारी अधिकारी, देहरादून का प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में आबकारी आयुक्त अनुराधा पॉल ने आदेश भी जारी कर दिए है, जारी आदेश के अनुसार वीरेन्द्र कुमार जोशी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मसूरी जनपद-देहरादून को कोई अतिरिक्त वेतन/भत्ता नहीं दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top