Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, कारगिल शहीद राजेश गुरुंग को दी श्रद्धांजलि।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, कारगिल शहीद राजेश गुरुंग को दी श्रद्धांजलि।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून स्थित घंघोड़ा चांदमारी पहुंचकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूत राजेश गुरुंग को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंत्री जोशी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

अपने संबोधन में सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में अपने अद्वितीय साहस, शौर्य और समर्पण का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध इसका जीता-जागता उदाहरण है, जिसमें हमारे वीर जवानों ने दुर्गम पहाड़ियों पर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में भी विजय प्राप्त कर पूरे विश्व को भारत की सैन्य शक्ति और देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम उन वीर सैनिकों और उनके परिवारजनों के सम्मान और कल्याण हेतु हरसंभव प्रयास करें, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों और वीर नारियों के लिए निरंतर नीतिगत एवं सामाजिक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

मंत्री जोशी ने कहा कि वीर सपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, परंतु उनकी वीरता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की गाथा हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार शहीदों की स्मृति को जीवित रखने, उनकी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके परिवारों को सशक्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

इस दौरान शहीद की माता बसंती गुरुंग, कर्नल (सेनि) रघुवीर सिंह भंडारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, नैन सिंह पंवार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top