Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

बी.डी.सिंह बने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार, चारधाम यात्रा एवं बीकेटीसी के लिए, शासन ने जारी की अधिसूचना।

बी.डी.सिंह बने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार, चारधाम यात्रा एवं बीकेटीसी के लिए, शासन ने जारी की अधिसूचना।

देहरादून/रुद्रप्रयाग :- उत्तराखंड सरकार ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में चारधाम यात्रा एवं मंदिर प्रबंधन के अनुभव को देखते हुए सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी बी.डी.सिंह को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन की ओर से 24 जुलाई को अधिसूचना जारी की गई है।

गौरतलब है कि बी.डी.सिंह पूर्व में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी रह चुके हैं, और उनका कार्यकाल मंदिर समिति के इतिहास में सबसे सफल माना गया है। पूर्व में सलाहकार के तौर पर सेवाएं देने के बाद अब उन्हें प्रधान सलाहकार (Chief Advisor) के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति अवैतनिक है, लेकिन उनके कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक सुविधाएं मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।

शासन की अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि बीडी सिंह को यह दायित्व उनके पूर्व कार्यानुभव और व्यवस्थागत समझ को दृष्टिगत रखते हुए दिया गया है ताकि चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और मंदिर समिति के संचालन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

बी.डी.सिंह की नियुक्ति पर तीर्थ पुरोहित समाज और बीकेटीसी कर्मचारी संघ में हर्ष की लहर है। संघ के अध्यक्ष विजेंद्र विष्ट, सचिव भूपेंद्र रावत, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट और पारेश्वर त्रिवेदी समेत तमाम पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है और इस निर्णय को दूरदर्शितापूर्ण बताया है।

उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी बीते वर्षों में कई बार अपने निर्णयों और कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में रही है। हाल ही में मंदिर समिति के कुछ अधिकारियों पर केदारनाथ में प्रतिबंधित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर उड़ान का आरोप भी लगा, जिससे समिति एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। ऐसे में बीडी सिंह जैसे अनुभवी अधिकारी की पुनः नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और अनुशासन आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top