Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के, दूसरे चरण में 70 प्रतिशत मतदान, वोटिंग में दिखा जबरदस्त उत्साह।

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के, दूसरे चरण में 70 प्रतिशत मतदान, वोटिंग में दिखा जबरदस्त उत्साह।

देहरादून :- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। जहां एक ओर कई पर्वतीय जिलों में तेज बारिश हुई, वहीं दूसरी ओर मतदाताओं का उत्साह भी जमकर बरसा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।

सोमवार को सुबह 8 बजे से प्रदेश के 40 विकासखंडों में स्थित 4,709 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इस चरण में कुल 21,57,199 मतदाता पंजीकृत थे। तमाम जिलों में मौसम की बाधा के बावजूद मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें नजर आईं। खासतौर पर देहरादून और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भारी उत्साह देखा गया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने जानकारी दी कि सभी क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बावजूद मतदाताओं की सक्रियता उत्साहजनक रही।

इस चरण में 14,751 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई है। पहले चरण में 17,829 उम्मीदवार मैदान में थे। अब सभी की किस्मत का फैसला 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना के बाद सामने आएगा।

जिलावार मतदान प्रतिशत 

जिला मतदान प्रतिशत

उत्तरकाशी – 75.96%

पौड़ी गढ़वाल – 69.27%

टिहरी – 60.05%

देहरादून – 77.25%

चमोली – 66.47%

चंपावत – 70.21%

नैनीताल – 76.07%

अल्मोड़ा – 58.20%

ऊधमसिंह नगर – 84.26%

पिथौरागढ़ – 64.90%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top