Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

चमोली में सेना के जवानों की बस बदरीनाथ हाईवे पर पलटी, कुछ जवान घायल।

चमोली में सेना के जवानों की बस बदरीनाथ हाईवे पर पलटी, कुछ जवान घायल।

देहरादून :- उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सेना के जवानों को लेकर जा रही एक बस सोनल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कुछ जवानों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी जवान सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना के जवानों का दल बस से जोशीमठ से रायवाला जा रहा था। जैसे ही बस सोनल के समीप पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के दूसरी ओर गहरी खाई थी, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। उसने बस को पहाड़ी की तरफ मोड़कर गंभीर परिणामों से बचा लिया।

स्थानीय लोगों की तत्परता से बची जानें

हादसे की सूचना वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिन जवानों को हल्की चोटें आई थीं, उन्हें 108 आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

चुनौतीपूर्ण हैं चमोली की सड़कें

गौरतलब है कि चमोली जिला पूर्ण रूप से पर्वतीय क्षेत्र है, जहां एक ओर ऊंचे पहाड़ हैं तो दूसरी ओर गहरी खाइयां और बहती नदियां। बरसात के मौसम में यहां की सड़कें और भी खतरनाक हो जाती हैं, क्योंकि लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस वजह से ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है।

सावधानी बरतना जरूरी

प्रशासन द्वारा लगातार यात्रियों और चालकों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान वाहन की गति नियंत्रित रखना, मौसम की स्थिति पर नजर रखना और प्रशिक्षित चालकों द्वारा ही वाहनों का संचालन किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

फिलहाल सभी जवान खतरे से बाहर हैं और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top