Breaking News
1 अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर में मैपिंग का सघन अभियान, 85% मैपिंग लक्ष्य पूरा, कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस।
1 अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर में मैपिंग का सघन अभियान, 85% मैपिंग लक्ष्य पूरा, कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस।
शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण का होमवर्क करे विभाग, डाॅ. धन सिंह रावत।
शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण का होमवर्क करे विभाग, डाॅ. धन सिंह रावत।
आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी।
आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की, 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की, 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
राज्य में विकास को मिली नई गति, नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत, मुख्यमंत्री ने बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को दी स्वीकृति।
राज्य में विकास को मिली नई गति, नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत, मुख्यमंत्री ने बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को दी स्वीकृति।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने, श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने, श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक, डॉ धन सिंह रावत। 
राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक, डॉ धन सिंह रावत। 
डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एसएसपी को लिखा पत्र।
डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एसएसपी को लिखा पत्र।

पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित, सतपाल महाराज।

पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित, सतपाल महाराज।

देहरादून :- प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 में प्रदेश के ग्रामीण मतदाताओं ने सभी 12 जनपदों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसलिए विजय का परचम भाजपा ही लहरायेगा।

पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर सरकार और चुनाव आयोग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश में बरसात के बाद भी मतदाताओं ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके परिणामस्वरूप पंचायत चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 70 फीसदी और पहले चरण में हुए 68 फीसदी मतदान हुआ जो कि भाजपा की शत- प्रतिशत जीत सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार प्रारंभ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंचायतों को सशक्त बनाने के विज़न पर कार्य कर रही है।

मंत्री महाराज ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार में पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए बड़ी संख्या पंचायत भवनों का निर्माण, उनका कंप्यूटर कारण और जर्जर हो चुके पंचायत भवनों की मरम्मत का कार्य किया गया। पंचायतों में कार्ययोजना में क्षमता विकास एवं प्रशिक्षण में राज्य के 12 जिलों में 1426 विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण करवाया गया। 2399 पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों का राज्य के भीतर तथा अन्य राज्यों (पंजाब, हिमाचल, जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल आदि) की उत्कृष्ट एवं पुरस्कृत पंचायतों का एक्सपोजर विजिट (अध्ययन भ्रमण) कार्यक्रम करवाया गया। इन सभी कार्यों की बदौलत ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। इसलिए निश्चित रूप से पंचायत चुनावों में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top