Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

हरदा ने बयां की असली तस्वीर, आलसी नहीं हार स्वीकार कर चुकी कांग्रेस: मनवीर चौहान।

हरदा ने बयां की असली तस्वीर, आलसी नहीं हार स्वीकार कर चुकी कांग्रेस: मनवीर चौहान।

देहरादून:- भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि रावत ने कांग्रेस की असली तस्वीर पेश की है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस आलसी ही नही, बल्कि मनोवैज्ञानिक रूप से थक गयी है और चुनाव लड़ने की औपचारिकता भर कर रही है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस नेता पहले तो चुनाव में उतरने से भागते नजर आये और अब मैदान में उतरे नेताओं और कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा का भाव है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी की नीति से निराश होकर लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि सोये हुए कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके सहयोगी एक दूसरे को हौंसला दे रहे है, लेकिन उनकी हालत एक जैसी है। जैसी कांग्रेस वैसे सहयोगी। कांग्रेस चुनाव से पहले भी सोई हुई थी और कभी भी विपक्ष के धर्म का पालन नहीं कर पायी। जनसरोकारों के साथ न्याय नही कर पाई। आधारहीन सहयोगी कांग्रेस को जगा रहे हैं तो स्थिति को समझा जा सकता है। कांग्रेस का संगठन नही, बल्कि वह गुटीय दल है और उसका गठबंधन भी गुटीय है। कांग्रेस की लडाई अब अस्तित्व बचाने की है। पांचों सीटों पर हवाई दावा करने वाले क्षत्रपों के लिए भी यह कथन आँख खोलने वाला है भाजपा राज्य की पाँचों सीटों पर बड़े अंतर से क्लीन स्वीप करने जा रही है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे तीसरी बार विकास के लिए मत देने का मन बना लिया है। कांग्रेस मुकाबले मे अपनी बुरी स्थिति को लेकर शुरू से ही आशंकित है। क्योंकि एक ओर नेताओं और कार्यकर्ताओ का पलायन तथा दूसरी ओर नेताओं का चुनाव लड़ने से भागना इसके लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी असलियत का पता जल्द लग जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top