Breaking News
मंत्री रेखा आर्या ने हिमवीरों संग किया योग, नंदा देवी की चोटियों और मिलम ग्लेशियर की गोद में गूंजा योग का संदेश।
मंत्री रेखा आर्या ने हिमवीरों संग किया योग, नंदा देवी की चोटियों और मिलम ग्लेशियर की गोद में गूंजा योग का संदेश।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योग।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योग।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टाउन हॉल में किया सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टाउन हॉल में किया सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश।
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ।
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान।
मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान।
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई।
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई।
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर, उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मान।
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर, उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मान।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने की, विशेष गहन पुनरीक्षण SIR की प्रगति समीक्षा। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने की, विशेष गहन पुनरीक्षण SIR की प्रगति समीक्षा। 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा प्रधानमंत्री आवास योजना का, लाभ लेने वालों का दोबारा किया जाए सत्यापन।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा प्रधानमंत्री आवास योजना का, लाभ लेने वालों का दोबारा किया जाए सत्यापन।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में आवास विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ई.डब्ल्यू.एस (शहरी) आवासों का लाभ जिन लोगों को दिया गया है, उनका पुनः सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना का लाभ सिर्फ पात्र लोगों को ही मिले। गलत तरीके से योजना का लाभ लेने वाले और देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आगे जो भी आवास आवंटन किए जाएं, यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल पात्र लोगों को ही मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अंतर्गत विभिन्न शहरों के मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाई जाए। मास्टर प्लान के साथ शहरों की धारण क्षमता का आकलन भी किया जाए। नगर क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ ही वृक्षारोपण पर भी ध्यान दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि शहरी क्षेत्रों में प्राधिकरणों द्वारा पारित नक्शों के अनुरूप ही निर्माण कार्य हों। बिल्डिंग और सोसाइटी निर्माण कार्यों में वाटर हार्वेस्टिंग और ग्रीनरी का भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए सख्ती से कार्य किए जाएं। आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवासों के नक्शे निर्धारित समयावधि में पास किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने राज्य के दोनों मंडलों में एक-एक नए शहर विकसित किए जाने की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। इन शहरों को स्प्रिचुअल जोन के साथ क्लब किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य में आवासीय आवश्यकता का मूल्यांकन करते हुए सभी वर्गों के लिए आवास की मांग का आकलन करने, भविष्य की आवश्यकताओं का अनुमान लगाने एवं उसके अनुरूप ठोस कार्ययोजना विकसित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शहरों में भूमि का समुचित उपयोग, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का आवश्यकता अनुसार पुनर्विकास करने के भी निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि आवास विकास विभाग 8 गेम चेंजर योजनाओं पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए 191 स्थानों पर पार्किंग निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें 109 मल्टीलेवल, 10 टनल, 63 सर्फेस और 9 ऑटोमेटेड पार्किंग हैं। 48 पार्किंग के निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 47 पर कार्य गतिमान है।

बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपीपीजीजी मनोज पंत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top