Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

विधायक प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने, श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, एसजीआरआर संस्थानों की सराहना।

विधायक प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने, श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, एसजीआरआर संस्थानों की सराहना।

एसजीआरआर संस्थानों की सराहना।

स्वास्थ्य, शिक्षा व जनहित योजनाओं पर हुई चर्चा।

देहरादून :- चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर माथा टेका और दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार तथा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा भी सम्मिलित रहे।

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। भेंटवार्ता के दौरान स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि चकराता क्षेत्र जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में सुधार से न केवल स्थानीय नागरिकों की जीवनशैली में सुधार आएगा, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा। विधायक प्रीतम सिंह ने इस बात पर बल दिया कि एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान इस दिशा में सार्थक पहल करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समूह की ओर से आने वाले समय में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे चकराता और आसपास के ग्रामीण अंचलों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जौनसार-भाबर एवं चकराता क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज उपचार हेतु श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आते हैं। आयुष्मान भारत सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मरीजों को सफलतापूर्वक प्रदान किया जा रहा है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माध्यम से जनहित में किए जा रहे सेवाभावी कार्यों के लिए संस्थान की टीम को शुभकामनाएं दीं और उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top