Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले, त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी जनप्रतिनिधि, मंत्री ने दी जीत की बधाई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले, त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी जनप्रतिनिधि, मंत्री ने दी जीत की बधाई।

देहरादून :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विभिन्न क्षेत्रों से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अस्थल जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा समर्थित विजयी उम्मीदवार बीर सिंह चौहान के नेतृत्व में जन प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोशी से मुलाकात की।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और प्रदेश के ग्रामीण विकास में सक्रिय योगदान दें। मंत्री गणेश जोशी ने सभी को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सजग और सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर नव निर्वाचित अस्थल जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, ग्राम पंचायत सरोना से सुशील नेगी, छमरौली से रेशम दास, नाली कला से अरविंद राणा, शेरकी बोंठा से श्याम सिंह पयाल, शेरा गांव से संजय सिंह, सरखेत तिमलीमान सिंह से सागर पवांर, कार्लीगाड़ से राकेश जवाडी, सिल्ला से मगन उनियाल, ग्राम प्रधान आशा देवी एवं भूरांसखंडा से पूनम देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top