Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।

सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।

सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।

ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।

डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।

देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।

देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।

विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।

सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

पूर्व विधायक चैंपियन की पत्नी को दिया झांसा, निवेश के नाम पर 47 लाख रुपये की ठगी।

देहरादून/हरिद्वार :- हरिद्वार जिले के खानपुर क्षेत्र से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी देवयानी सिंह के साथ निवेश के नाम पर 47 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। देवयानी सिंह की शिकायत पर डालनवाला थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, देवयानी सिंह ने अपनी शिकायत में पारिश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और सन्नी अग्रवाल पर निवेश का झांसा देकर बड़ी धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि न केवल उन्हें कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि मूल राशि भी वापस नहीं की गई।

देवयानी सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कुछ दस्तावेज तैयार किए हैं, जिससे भविष्य में उनके खिलाफ किसी साजिश की आशंका भी जताई गई है। रकम की वापसी के लिए कई बार संपर्क करने के बावजूद उन्हें टालमटोल किया जाता रहा। जानकारी के अनुसार, जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें से एक सन्नी अग्रवाल के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सावधानी जरूरी: पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे बड़े मुनाफे के लालच में आकर किसी भी निवेश से पहले ठोस जानकारी और जांच-पड़ताल अवश्य करें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top