Breaking News
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।

देहरादून समेत इन जिलों में मंगलवार को स्कूलों में रहेगा अवकाश, मौसम विभाग ने की भारी बारिश की चेतावनी।

देहरादून समेत इन जिलों में मंगलवार को स्कूलों में रहेगा अवकाश, मौसम विभाग ने की भारी बारिश की चेतावनी।

देहरादून :- मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार 05 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिस कारण देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश के दायरे में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही कक्षा 12वीं तक के स्कूल आएंगे।

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में आपात स्थिति पैदा हो सकती है। लिहाजा, मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लिया गया है। इन्हीं बातों के मद्देनजर अन्य जिलों के अधिकारियों ने भी अलर्ट का त्वरित संज्ञान लिया।

आदेश के पालन की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून में सोमवार को भी स्कूल बंद किए गए थे। हालांकि, प्रशासन का आदेश सुबह जारी होने पर विभिन्न स्कूलों में कई छात्र पहुंच चुके थे या रास्ते में थे।

यह स्थिति इसलिए पैदा हुई, क्योंकि रविवार को जारी पूर्वानुमान में मंगलवार के लिए महज यलो अलर्ट दिया गया था। हालांकि, सोमवार सुबह बारिश में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित आदेश जारी कर स्कूल बंद करा दिए।

अब मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष छह जिलों में भी गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र वर्षा की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top