Breaking News
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही, 50 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर।

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही, 50 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर।

देहरादून/उत्तरकाशी :- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद स्थित हर्षिल घाटी के धराली गांव में बादल फटने की घटना ने क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी है। मंगलवार दोपहर घटित हुई इस प्राकृतिक आपदा के कारण धराली बाजार पूरी तरह बर्बाद हो गया है। चारों ओर केवल बाढ़ के साथ आया मलबा नजर आ रहा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक ही 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

बाढ़ के चलते खीर गंगा नदी के तट पर स्थित प्राचीन कल्पकेदार मंदिर के भी मलबे में दबने की सूचना है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सेना, SDRF, NDRF, BRO के साथ ही पुलिस, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना की आइबेक्स ब्रिगेड को भी मौके पर उतारा गया है।

प्रदेश सरकार की ओर से राहत सामग्री, सुरक्षित आश्रय और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top