Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

पंचायतों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं, सतपाल महाराज। 

पंचायतों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं, सतपाल महाराज। 

रुद्रप्रयाग जिले के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों ने की पंचायतीराज मंत्री से भेंट।

देहरादून :- रुद्रप्रयाग जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से भेंटकर कर एक मत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति विश्वास जताते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं और प्राथमिकताओं से उन्हें अवगत कराया।

रुद्रप्रयाग जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए अगस्त्यमुनि एवं जखोली ब्लॉक के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से सुभाष रोड़ स्थित उनके कैम्प कार्यालय में भेंटकर कर एक मत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति विश्वास जताते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं और प्राथमिकताओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री महाराज ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का विकास करना है। इसलिए एक जुट होकर हमें ग्रामीण जनता की सेवा में जुट जाना चाहिए। 

सतपाल महाराज ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड में पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए हाल ही में 193.84 करोड़ की धनराशि दी है। जिससे सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कराये जाने के साथ-साथ पंचायतों को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंचायतें विकास की पहली और प्रमुख इकाई हैं और इन इकाइयों को सक्षम बनाने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाएं और पारदर्शिता के साथ उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

पंचायत राज मंत्री महाराज से मुलाकात करने वालों में भाजपा जिला प्रभारी बलबीर घुनियाल, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, अगस्त्य मुनि ब्लॉक प्रमुख चुनाव प्रभारी महावीर सिंह पंवार, जखोली ब्लॉक प्रमुख चुनाव प्रभारी रमेश मैखुरी, जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल, सुबोध बगवाड़ी, अमित मैंखुंडी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी बृजमोहन नेगी सहित बड़ी संख्या में अगस्त्यमुनि एवं जखोली के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top