Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

महानगर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने, प्रेमनगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए, प्रेमनगर कैन्टोनमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, लालचंदशर्मा।

महानगर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने, प्रेमनगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए, प्रेमनगर कैन्टोनमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, लालचंदशर्मा।

देहरादून :- महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रेमनगर कैन्टोनमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर प्रेमनगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि वार्ड छह डाकरा में पिछले आठ माह से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और वहीं इस वार्ड के अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और सड़कों की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

इस अवसर पर प्रेमनगर कैन्टोनमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी को सौंपे ज्ञापन में कैन्टोन्मेंट बोर्ड के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध करवाये जाने की मांग करते हुए कहा कि वार्ड छह डाकरा में आठ माह से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है, और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वहीं थेलियों से लगातार गंदगी फैली रहती है, और साफ सफाई की कोई उचित व्यवस्था नहीं है तथा टपकेश्वर महादेव मंदिर जाने वाली सड़क जगह जगह से क्षतिग्रस्त है, और इसकी मरम्मत किये जाने की आवश्यकता है। ज्ञापन में कहा गया कि देहरादून महानगर के प्रेमनगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था काफी बुरी स्थिति में है। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि प्रेमनगर के विंग नम्बर तीन में स्थित सार्वजनिक बारात घर के सामने कूडे का ढेर लगे होने से वहां पर कार्यक्रम के आयोजन एवं स्थानीय निवासियों का आवागमन काफी मुस्किल हो चुका है।

इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहा कि इसके लिए उक्त कूडे के ढेर को वहां से हटवाया जाय। प्रेमनगर क्षेत्र में पडने वाले कैन्टोनमेंट के सभी पार्कों, खेल मैदानों की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है तथा पार्कों के अन्दर घास एवं जंगली पौधों का अंबार लगा हुआ है। इस अवसर पर ज्ञापन में सभी पार्कों, ग्राउंडों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाये। प्रेमनगर के कैन्टोनमेंट क्षेत्र में सडकों की हालत काफी दयनीय बनी हुई है और जगह-जगह सीवर नालियों के चैम्बर खुले हुए हैं जो दुर्घटनाओं का कारण बने हुए हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि सभी खुले हुए चौम्बरों को कवर करवाया जाये। प्रेमनगर में कैन्टोन्मेंट क्षेत्रों की सभी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं तथा स्थानीय लोगों को अधंरे में आवागमन करना पड़ रहा है जिससे चोरी आदि वारदातों का खतरा बना रहता है। ज्ञापन में कहा गया कि प्रेमनगर बाजार में लगभग चार सौ से पांच सौ व्यापारी अपने प्रतिष्ठान चला रहे हैं तथा व्यापारियों की बार-बार मांग के बावजूद वहां पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। 

इस अवसर पर ज्ञापन में प्रेमनगर क्षेत्र में आवारा पशुओं के खुली सड़क में घूमने से कई बार सड़क पर चल रहे लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि आवारा पशुओं को पकड़ कर सरकार की ओर से संचालित गोशालाओं में पहुंचाया जाये। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि प्रेमनगर कैन्ट बोर्ड विगत कुछ समय से जनहित के सरोकारों से अधिक मेलों के आयोजन में अपना ध्यान केन्द्रित किये हुए है तथा इनके आयोजन से हजारों रूपये वसूले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस गम्भीर मामले को लेकर आम लोगों द्वारा कई बार शिकायत भी की गई है और परन्तु जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से कैन्टोनमेंट क्षेत्र की उपरोक्त समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस महामंत्री राजीव पुंज, प्रवक्ता दीप वोहरा, राजेश शर्मा (बाबू), सुखपाल सैनी, हरपाल पाली, विनय शर्मा, राहुल तलवार, लक्ष्मी नारायण, महेश शर्मा, पुनीत सिंह, संजय बिरला, अनु शर्मा, राजेश बाली, विकास राज थापा, पदम् लामा, प्रदीप पांडेय, राजन, सीमन लामा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top