Breaking News
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया, सोमेश्वर के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया, सोमेश्वर के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण।

अधिकारियों को आपदा पीड़ितों की तुरंत मदद का निर्देश।

देहरादून/अल्मोड़ा,सोमेश्वर :- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को अल्मोड़ा के सोमेश्वर में आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा किया और पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर रह रहे कई परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट भी कराया। 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आजकल अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के दौरे पर हैं। लगातार तीन दिन से हो रही मूसाधार बारिश के बाद बुधवार सुबह उन्हें सोमेश्वर के कई इलाकों में आपदा जैसे हालात बनने की सूचना मिली। बारिश लगातार जारी रहने के बावजूद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी टीम के साथ बुधवार को उन सभी इलाकों में गई और पीड़ितों का हाल-चाल जाना।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मौके से ही जिला प्रशासन, राजस्व व अन्य विभाग के अधिकारियों को फोन करके आपदा पीड़ितों को तुरंत मदद पहुंचाने के निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्हें कई ऐसे परिवार मिले जो आपदा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर रह रहे थे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इन परिवारों को सामान सहित सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया। 

इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि लगातार बारिश के चलते प्रदेश में कई जगहों पर आपदा जैसी स्थितियां पैदा हो गई है। प्रदेश सरकार 24 घंटे हर नागरिक के साथ खड़ी है और हर किसी की मदद करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।

रेखा आर्या ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनकी भरपाई के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है और हर पीड़ित की मदद की जाएगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तरकाशी के धराली में हुई आपदा बेहद दुखदाई है और प्रदेश सरकार की सभी एजेंसियां पीड़ितों को राहत पहुंचाने में दिन-रात जुटी हुई है।

इस अवसर पर उनके साथ चंदन बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, बालम भाकुनी, राजू बोरा, दलीप रौतेला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top