Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।

नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 

सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।

महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।

परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।

सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।

कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने, भारी वर्षा के दृष्टिगत ऊधमसिंहनगर की स्थिति की ली जानकारी।

देहरादून :- जनपद ऊधमसिंहनगर प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को दूरभाष के माध्यम से उधमसिंह नगर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर जनपद में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न हालातों एवं राहत कार्यों की जानकारी ली।

अधिकारियों ने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि बाजपुर क्षेत्र में लेवड़ी नदी के जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि के कारण झारखण्डी, चकरपुर, गुमसानी और बाजपुर शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ का पानी घुस गया था। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य चलाए और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

प्रभारी मंत्री जोशी ने जनपद की सभी तहसीलों जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज और खटीमा में वर्षा की स्थिति, मोटर मार्गों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति तथा जलापूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सभी तहसीलों में स्थिति सामान्य है और सतत निगरानी की जा रही है।

मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि प्रशासन किसी भी प्रकार की संभावित आपदा के लिए पूरी तरह सतर्क रहे और स्थानीय जनता को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए। मंत्री जोशी ने जलाशयों एवं नदियों के जलस्तर की नियमित मॉनिटरिंग, तथा आपूर्ति सेवाओं को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित विभागों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top