Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, टपकेश्वर में तमसा नदी उफान पर।

देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, टपकेश्वर में तमसा नदी उफान पर।

देहरादून :- राजधानी देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने शहर और आसपास के इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने रविवार देर रात से अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के कारण नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे या निचले इलाकों में जाने से बचें। बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने से जलभराव की समस्या भी कई स्थानों पर देखने को मिल रही है। टपकेश्वर के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। देहरादून के अन्य इलाकों जैसे राजपुर रोड, पटेलनगर और धर्मपुर में भी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नगर निगम के कर्मचारी पानी निकासी और सफाई कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि बारिश का असर कम किया जा सके।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में देहरादून और आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है और आपातकालीन सेवाओं को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top