Breaking News
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दी कड़ी चेतावनी, राजस्व वसूली में ढिलाई पर होगी सख्ती।
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दी कड़ी चेतावनी, राजस्व वसूली में ढिलाई पर होगी सख्ती।
तीन बार सेना मेडल से सम्मानित कर्नल कृष्ण कांत बाजपेयी ने, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट।
तीन बार सेना मेडल से सम्मानित कर्नल कृष्ण कांत बाजपेयी ने, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट।

महाराज के निर्देश के बाद पाबो-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू।

महाराज के निर्देश के बाद पाबो-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू।

देहरादून :- प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भारी बारिश के कारण पाबो-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सडक के क्षतिग्रस्त होने पर जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

लोनिवि मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक महाराज ने बताया कि भारी बरसात से प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन होने की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त होने से मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिल रही है। जनपद पौड़ी चौबट्टाखाल के अन्तर्गत पाबो-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सडक के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही उसे ठीक कर कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। मौके पर सड़कों को खोलने के लिए मशीन में पहुंच चुकी हैं और सड़कों को दुरुस्त करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की व्यस्तता के चलते वह क्षेत्र में नहीं जा पा रहे हैं लेकिन शीघ्र ही वह क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।

लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में सोमवार को 02 राष्ट्रीय राजमार्ग, 20 राज्य मार्ग, 09 मुख्य जिला मार्ग, 06 अन्य जिला मार्ग और 58 ग्रामीण मार्ग सहित कुल 96 मार्ग अवरुद्ध हैं जिन्हें खोलने के लिये लगातार युद्धस्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि 514 मशीनें विभिन्न महत्वपूर्ण एवं मार्ग बन्द होने के सम्भावित स्थानों पर तैनात की गई हैं और सभी प्रभावित क्षेत्रों में अधिशासी अभियन्ताओं को अवरूद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top