Breaking News
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

केदारनाथ के बाद अब, हर्षिल-धराली को दोबारा बसाएंगे, कर्नल अजय कोठियाल।

केदारनाथ के बाद अब, हर्षिल-धराली को दोबारा बसाएंगे, कर्नल अजय कोठियाल।

देहरादून :- उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर कर्नल अजय कोठियाल पर भरोसा जताया है, और उन्हें एक महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्नल अजय को हाल ही में भीषण आपदा से प्रभावित हर्षिल-धराली क्षेत्र के पुनर्निर्माण कार्यों में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

कर्नल अजय ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे इस ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएंगे। जैसे उन्होंने केदारनाथ की भूमि को फिर से बसाया था, वैसे ही हर्षिल-धराली को भी फिर से जीवित किया जाएगा।

सबसे पहले कुछ मुख्य कार्य किए जाएंगे:

लापता लोगों की तलाश और उनका पता लगाना।

गंगोत्री यात्रा को सुरक्षित तरीके से दोबारा शुरू करना।

चीन सीमा से लगने वाले मार्गों को खोलना और उनकी मरम्मत करना।

आपदा से प्रभावित जनता का पुनर्वास और जीवन पुनर्स्थापना।

हर्षिल में बनी अस्थायी झील को ठीक करना और मलबा हटाना।

आधारभूत ढांचे, सड़कों, पुलों और पर्यटन पुनरुद्धार के लिए दीर्घकालिक पुनर्निर्माण योजना तैयार करना।

एक बार रिकी (recce) पूरी हो जाने के बाद इस योजना पर सरकार के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी।

कर्नल अजय इससे पहले भी केदारनाथ में अपनी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता दिखा चुके हैं। और इन सबसे पहले, वे अपनी टीम के साथ धराली से भटवारी तक पैदल यात्रा कर हालात का ज़मीनी आकलन करेंगे, ताकि वास्तविक स्थिति को अच्छी तरह समझा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top